HomeLocalसड़क हादसे में नाबालिग की मौत, परिवार में मचा कोहराम

सड़क हादसे में नाबालिग की मौत, परिवार में मचा कोहराम

गाजीपुर – दुल्लहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बहलोलपुर चौकी के मरदह –जलालाबाद नवनिर्मित 124 डी मार्ग पर मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 13 वर्षीय नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मऊ जिले के चैनपुर रानीपुर निवासी स्वर्गीय राम बदन गिरी के पुत्र मनदीप गिरी के रूप में हुई है। बताया गया कि मनदीप बहलोलपुर क्षेत्र में एक गड्ढे में मछली पकड़ने गया था और साइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान अपराह्न करीब 2:10 बजे एक ब्रेजा कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, साइकिल अचानक मुड़ने से यह हादसा हुआ। दुर्घटना में शामिल कार का नंबर यूपी 70 ईपी 8752 बताया गया है, जिस पर लाल रंग से “हाई कोर्ट” लिखा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments