HomeUttar Pradeshमारपीट के मामले में तीन गिरफ्तार

मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तार

गाज़ीपुर – दुल्लहपुर पुलिस ने मारपीट के मामले में वांछित तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार। ख़बर है कि बीते 21 जुलाई को वादी पीड़ित के द्वारा थाना दुल्लहपुर पर प्रार्थना पत्र दिया गया था कि उनके विद्यालय कमला पाण्डेय महिला विद्यालय निजामुद्दीनपुर चौरा पर आकर अख्तार नट पुत्र जब्बार के साथ 8 अन्य और दर्जन भर व्यक्ति नाम पता अज्ञात द्वारा मेरे लडके और भतीजे को गेट से खीचकर गिरोह बनाकर लोहे के राड व तमन्चा के बट से गाली गलौज देते हुए मारा पीटा गया है व जान से मारने की धमकी दी गयी है तथा सौरभ पाण्डेय पुत्र नरेन्द्र को मारपीट कर बेहोश/ लहुलुहान कर दिया गया है। वादी की तहरीर के आधार पर थाना दुल्लहपुर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तगण की तलाश की जा रही थी। जिन्हें थाना दुल्लपुर पुलिस टीम द्वारा आज मुखबीर की सूचना पर दिनाँक 27.07.2024 को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।
गिरफ्तार आरोपियों में
.अलाउद्दीन पुत्र कबड्डू नट उम्र करीब 35 वर्ष . मुरतजा अहमद पुत्र रियासत उम्र 20 वर्ष.मन्टी अहमद पुत्र भोला अहमद उम्र करीब 19 वर्ष
निवासी गण निजामुद्दीनपुर थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर मुख्य है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments