
नई दिल्ली
भारत सरकार की मान्यता प्राप्त पत्रकारों की प्रतिष्ठित संस्था “प्रेस एसोसिएशन” अब 58 वर्षों से सक्रिय है और इसकी पहचान किसी भी परिचय की मोहताज नहीं है। मीडिया जगत से जुड़े सभी लोग इस संस्था और इसके कार्यों के बारे में भली-भांति जानते हैं। हर दो वर्षों में इस संस्था द्वारा चुनाव आयोजित किए जाते हैं।
गत शनिवार (13 जुलाई) को प्रेस एसोसिएशन 2024 के चुनाव संपन्न हुए। देर रात परिणामों की घोषणा में अरविंद कुमार सिंह, जो राष्ट्रीय समाचार पत्र हिंदुस्तान में विशेष संवाददाता हैं, ने कार्यकारिणी सदस्य के पद पर सबसे अधिक मत प्राप्त कर जीत हासिल की, जिससे उन्होंने एक नया इतिहास रचा।
अरविंद ने जीत के बाद अपने सभी सहयोगियों को बधाई दी और उन सभी का आभार व्यक्त किया जिन्होंने अपना कीमती समय निकालकर उन्हें वोट देकर मदद की। उन्होंने अपने साथी पत्रकारों से कहा, “मैं पूरी कोशिश करूंगा कि आपके अधिकारों और समस्याओं के लिए हमेशा आपकी आवाज बन सकूं।” उन्होंने विशेष रूप से उन दोस्तों का धन्यवाद किया जिन्होंने उनकी जीत में मार्गदर्शन और परिश्रम किया।
अरविंद ने यह भी कहा, “यह मेरी नहीं, बल्कि मेरे सभी सहयोगियों और मतदाताओं की जीत है।” उन्होंने सभी का दिल से आभार व्यक्त किया और जीत हासिल करने वाले अपने सभी सहयोगियों को शुभकामनाएं दीं।
प्रेस एसोसिएशन 2024 के चुनाव में सी के नायक को अध्यक्ष, ज्ञानेश्वर दयाल को संयुक्त सचिव, और जे सी वर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया। कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में चमन लाल गौतम, जोगिंदर सोलंकी, के पी मलिक, शाहिद के अब्बास, और श्रीनाथ मेहरा ने भी जीत हासिल की।

VIKAS TRIPATHI
भारत देश की सभी छोटी और बड़ी खबरों को सामने दिखाने के लिए “पर्दाफास न्यूज” चैनल को लेके आए हैं। जिसके लोगो के बीच में करप्शन को कम कर सके। हम देश में समान व्यवहार के साथ काम करेंगे। देश की प्रगति को बढ़ाएंगे।