HomeCrimeपरीक्षा देकर घर लौट रहे हाईस्कूल छात्र की सड़क हादसे में मौत

परीक्षा देकर घर लौट रहे हाईस्कूल छात्र की सड़क हादसे में मौत

गाजीपुर – रेवतीपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में हाईस्कूल के छात्र की मौत हो गई। उतरौली-नगसर मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से 16 वर्षीय छात्र आशीष वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार आशीष वर्मा सुहवल थाना क्षेत्र के ढढनी भानमल राय गांव का निवासी था। वह रेवतीपुर स्थित नेहरू विद्यापीठ इंटर कॉलेज से हाईस्कूल की परीक्षा देकर अपनी बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान उतरौली-नगसर मार्ग पर किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही आशीष सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत एम्बुलेंस को सूचना दी। घायल छात्र को ऑक्सीजन सपोर्ट के साथ रेवतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के पिता मंगरू वर्मा गांव में परचून की दुकान चलाते हैं। उनके तीन बेटे और एक बेटी हैं, जिनमें आशीष तीसरे नंबर पर था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments