HomePARDAFHAAS BREAKINGगाजीपुर - अपराधियों की अब खैर नहीं! डीएम-एसपी की सख्ती, गैंगस्टर और...

गाजीपुर – अपराधियों की अब खैर नहीं! डीएम-एसपी की सख्ती, गैंगस्टर और गुंडा एक्ट पर कसी नकेल


गाजीपुर। अपराध और अपराधियों पर लगाम कसने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। बुधवार शाम कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अविनाश कुमार और पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने गैंगस्टर एवं गुंडा एक्ट के तहत दर्ज मामलों, लंबित विवेचनाओं और अभियोजन की स्थिति की समीक्षा की।

इस बैठक में अभियोजन कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारी भी शामिल रहे। बैठक का उद्देश्य था न्यायिक प्रक्रिया को तेज करना, गंभीर आपराधिक मामलों में दोषियों को जल्द सज़ा दिलाना और अपराध नियंत्रण प्रणाली को सशक्त बनाना।

सख्त निर्देश:
जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गैंगस्टर और गुंडा एक्ट के मामलों की विवेचना समयबद्ध और प्रभावी होनी चाहिए।
एसपी डॉ. ईरज राजा ने कहा कि कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी निष्ठा से कार्य कर रहा है। लंबित मामलों को प्राथमिकता से निपटाने और अभियोजन की कमियों को दूर करने के निर्देश दिए गए।

प्रमुख बिंदु:

  • लंबित विवेचनाएं शीघ्र पूरी की जाएं।
  • गैंगस्टर और गुंडा एक्ट के तहत मामलों में साक्ष्य शीघ्र संकलित किए जाएं।
  • अभियोजन और पुलिस के बीच समन्वय बेहतर हो, ताकि न्यायालय में मजबूत पैरवी हो सके।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments