HomeCrimeयुवती का सुनियोजित अपहरण, ग्राम प्रधान पति समेत तीन पर एफआईआर

युवती का सुनियोजित अपहरण, ग्राम प्रधान पति समेत तीन पर एफआईआर

गाजीपुर – करंडा थाना क्षेत्र से युवती के कथित सुनियोजित अपहरण का गंभीर मामला सामने आया है। एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 13 फरवरी की दोपहर करीब 12 बजे उसकी बेटी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों द्वारा खोजबीन करने पर विश्वसनीय सूत्रों और चश्मदीदों से जानकारी मिली कि खुलासपुर निवासी प्रिंस यादव बहला-फुसलाकर युवती को कहीं ले गया है। आरोप है कि युवती अपने साथ घर से लगभग 20 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण भी ले गई, जो मुख्य आरोपी के कब्जे में बताए जा रहे हैं।

पीड़िता के अनुसार जब वह आरोपी के घर पहुंची तो वहां मौजूद ओमप्रकाश सोनकर, जो खुद को ग्राम प्रधान बताता है, ने कथित रूप से खुलेआम धमकी दी और कहा कि “जो करना है कर लो, लड़की को हमने ही भगाया है।” यह बयान उसे अपराध का मुख्य संरक्षक होने के आरोपों में घेरता है। वहीं प्रिंस यादव के पिता आशुतोष यादव पर भी गाली-गलौज और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है।

पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर प्रिंस यादव, आशुतोष यादव और ओमप्रकाश सोनकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। क्षेत्र में मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग प्रभावशाली लोगों की भूमिका पर सवाल उठा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments