HomeUncategorizedगाजीपुर: आपसी विवाद में दुकानदार की पिटाई के बाद मौत, तीन पर...

गाजीपुर: आपसी विवाद में दुकानदार की पिटाई के बाद मौत, तीन पर हत्या का मुकदमा दर्ज

गाजीपुर – कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के कागजीपुर गांव में एक दुकानदार की रविवार रात मारपीट में गंभीर रूप से घायल होने के बाद सोमवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान 40 वर्षीय जोखन साह के रूप में हुई है, जो दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे।जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 9 बजे जोखन साह दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, तभी कागजीपुर मोड़ के पास तीन युवकों ने आपसी विवाद के चलते उन पर हमला कर दिया। आसपास के लोगों के शोर मचाने पर हमलावर मौके से फरार हो गए। परिजनों ने जोखन को पहले कासिमाबाद अस्पताल पहुंचाया, लेकिन स्थिति गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां सोमवार सुबह उनकी मौत हो गई।मृतक के भतीजे इरशाद की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार पांडे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।जोखन साह अपने पीछे पत्नी आसमा खातून, दो बेटियां सानिया (18), नाजिया (16) और बेटा अहमद (12) को छोड़ गए हैं। पूरे परिवार में मातम पसरा है।

 

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments