Sunday, August 30, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAPHAAS BREAKINGगाजीपुर में आकाशीय बिजली का अलर्ट, 31 अगस्त तक सतर्क रहने की...

गाजीपुर में आकाशीय बिजली का अलर्ट, 31 अगस्त तक सतर्क रहने की अपील

गाजीपुर। मौसम विभाग लखनऊ ने जनपद गाजीपुर में 30 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक आकाशीय विद्युत गिरने की संभावना को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद जिला प्रशासन ने लोगों से विशेष सतर्कता बरतने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

प्रशासन ने नागरिकों से कहा है कि आकाशीय बिजली से संबंधित जानकारी प्राप्त करने और इसके संभावित नुकसान से बचाव के लिए दामिनी एप्लीकेशन का प्रयोग करें। वहीं, विभिन्न आपदाओं से जुड़ी चेतावनियों और अलर्ट की जानकारी समय से प्राप्त करने के लिए सचेत एप्लीकेशन का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

अलर्ट के दौरान लोगों को खुले मैदान, खेत, पेड़ के नीचे तथा बिजली के खंभों और अन्य ऊंची संरचनाओं के पास जाने से बचने की सलाह दी गई है। विशेष रूप से बारिश और गरज-चमक के समय घरों के अंदर सुरक्षित रहना बेहतर होगा।

जिला प्रशासन ने अपील की है कि मौसम संबंधी इस महत्वपूर्ण चेतावनी को अधिक से अधिक व्हाट्सऐप ग्रुपों और व्यक्तियों तक पहुंचाया जाए, ताकि जनहानि की आशंका को कम किया जा सके।

आपातकालीन स्थिति में नागरिक 112, 1077 अथवा 1070 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। प्रशासन ने सभी लोगों से मौसम विभाग के अलर्ट को गंभीरता से लेते हुए सावधानी बरतने की अपील की है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button