Wednesday, September 2, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAPHAAS BREAKINGधनरावती अस्पताल में ऑपरेशन के बाद 31 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों...

धनरावती अस्पताल में ऑपरेशन के बाद 31 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों का हंगामा और धरना

ग़ाज़ीपुर।  जखनिया स्थित धनरावती अस्पताल में पित्त की थैली में पथरी के ऑपरेशन के बाद 31 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मौत के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल के बाहर एम्बुलेंस रोककर हंगामा किया और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।

बहरियाबाद थाना क्षेत्र के वृंदावन निवासी राजेश यादव के मुताबिक, उनके भाई राकेश यादव (31) को पित्त की थैली में पथरी के इलाज के लिए रविवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान चिकित्सकीय लापरवाही से नस कट गई, जिससे राकेश की हालत गंभीर हो गई। इसके बाद उसे आजमगढ़ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

सूचना पर एसडीएम अतुल कुमार, पुलिस उपाधीक्षक रामकृष्ण तिवारी और कोतवाल धर्मेंद्र कुमार पांडे भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने अस्पताल को घेर लिया। परिजन कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। करीब साढ़े 12 बजे एसडीएम के हस्तक्षेप और चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वहीं अस्पताल संचालक डॉ. नंदलाल यादव ने लापरवाही के आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने अस्पताल में तोड़फोड़ और स्टाफ से मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button