HomePARDAPHAAS BREAKINGविनीत राय हत्याकांड में फरार आरोपी शंकर पांडेय के पिता गिरफ्तार

विनीत राय हत्याकांड में फरार आरोपी शंकर पांडेय के पिता गिरफ्तार

गाजीपुर – पुलिस को विनीत राय हत्याकांड की जांच में एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। थाना कोतवाली पुलिस ने हत्या के षड्यंत्र से जुड़े मामले में रविशंकर उर्फ रविशेखर पांडेय (56) को गिरफ्तार किया है। वह मुख्य आरोपी शंकर पांडेय का पिता है। पुलिस के अनुसार, विनीत राय पुत्र आलोक राय निवासी अष्टभुजी कॉलोनी, गोडा शहरी की हत्या के संबंध में 29 मई 2026 को कोतवाली थाने में मुकदमा संख्या 0365/2026 दर्ज किया गया था। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत जांच की जा रही है।

जांच के दौरान हत्या के षड्यंत्र में रविशंकर पांडेय की भूमिका सामने आने पर उसकी तलाश की जा रही थी। गुरुवार, 25 जून 2026 को पुलिस ने उसे गाजीपुर रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि रविशंकर पांडेय का आपराधिक इतिहास भी रहा है। वह पश्चिम बंगाल की दमदम जेल में एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में 15 वर्ष की सजा काट चुका है और जनवरी 2024 में रिहा हुआ था। गिरफ्तारी की कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस टीम द्वारा की गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और अन्य आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments