HomeLocalगाजीपुर: 50 से ज्यादा फर्जी अस्पतालों पर कार्रवाई की मांग, अधीक्षक पर...

गाजीपुर: 50 से ज्यादा फर्जी अस्पतालों पर कार्रवाई की मांग, अधीक्षक पर संरक्षण का आरोप

गाजीपुर :सेवराई तहसील क्षेत्र में चार दर्जन से अधिक फर्जी और अवैध अस्पतालों के संचालन का मामला सामने आया है। किसान नेता भानु प्रताप सिंह ने इस संबंध में उप जिलाधिकारी संजय यादव को शिकायती पत्र सौंपकर अवैध अस्पतालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा के प्रभारी अधीक्षक पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अधीक्षक के संरक्षण में ये फर्जी अस्पताल बिना किसी पंजीकरण के संचालित हो रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अधीक्षक अपने रिश्तेदारों के अस्पतालों को बचाने के लिए नियमित जांच में हेरफेर करते हैं।

भानु प्रताप सिंह ने शिकायत में बताया कि दिलदारनगर के कई निजी अस्पतालों में मरीजों की जान जा चुकी है, फिर भी उनके खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती। आरोप है कि अधीक्षक केवल उन अस्पतालों पर कार्रवाई करते हैं जो उन्हें ‘महीना’ नहीं देते। सिंह ने भदौरा अधीक्षक पर आय से अधिक संपत्ति के जांच की भी मांग की है।भानु प्रताप सिंह ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर अवैध अस्पतालों पर कार्रवाई नहीं की गई तो वह ग्रामीणों के साथ भदौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने मांग की कि अवैध अस्पतालों की निष्पक्ष जांच दूसरे डॉक्टरों द्वारा कराई जाए।

इस पर उप जिलाधिकारी संजय यादव ने बताया कि उन्हें शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है और इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को पत्र लिखकर मामले की जांच के लिए टीम गठित करने के निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments