HomeLocalगाज़ीपुर - भारत बंद में उपद्रवियों पर चला प्रशासन का डंडा, 29...

गाज़ीपुर – भारत बंद में उपद्रवियों पर चला प्रशासन का डंडा, 29 पर मुकदमा दर्ज

गाज़ीपुर। कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को आंदोलनकारीयो के द्वारा तोड़फोड़ के मामले में एक पीड़ित के तहरीर पर 14 नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। जिसमें कासिमाबाद पुलिस द्वारा गुरुवार को सात आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया ।


जानकारी के अनुसार मेख गांव निवासी शुभम सिंह पुत्र संजीव सिंह ने कासिमाबाद थाने में तहरीर देते देते हुए आरोप लगाया था कि बुधवार को आंदोलनकारियों के द्वारा भारत बंद के प्रदर्शन के दौरान दुकान की तोड़फोड़ जान से मारने की धमकी के मामले में 1 4 नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ तहरीर दिया था जिसके आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी हुई थी। इसी बीच गुरुवार को कासिमाबाद पुलिस द्वारा वीडियो की जांच के आधार पर सात आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों ने अपना नाम
रामनिवास उर्फ डब्बु पुत्र अरविन्द राम उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम कवलपट्टी थाना कासिमाबाद 2. संतोष कुमार उर्फ निरहु पुत्र स्व० सतिराम नि० ग्राम मेख 3. मिथिलेश कुमार 23 वर्ष पुत्र कैलाश प्रसाद नि० ग्राम कवलपट्टी 4. प्रेमचन्द भारती 35 वर्ष पुत्र मोहन राम नि० खेताबपुर 5. रणजीत कुमार 51 वर्ष पुत्र लालमुनी राम नि० असावर थाना करिमुद्दीनपुर 6. रोहित राम 58 वर्ष पुत्र संग्राम राम नि० दशवन्तपुर थाना कासिमाबाद 7. हरदेव राम 58 वर्ष पुत्र स्व० फूलचन्द राम नि० खजुरगांव थाना कासिमाबाद होना बताया।
इस संदर्भ में कासिमाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि एक दुकान की तोड़फोड़ के मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जल्दी ही सभी आरोपी पुलिस के गिरफ्त में होंगे

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments