HomeCrimeगाजीपुर - पेट्रोल-डीजल व गैस की आपूर्ति सामान्य, अफवाहों से बढ़ी बिक्री

गाजीपुर – पेट्रोल-डीजल व गैस की आपूर्ति सामान्य, अफवाहों से बढ़ी बिक्री

गाजीपुर – पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है। जिला पूर्ति अधिकारी अनन्त प्रताप सिंह द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 28 मार्च 2026 को जनपद में 1209 केएल पेट्रोल और 1493 केएल डीजल उपलब्ध है, जबकि घरेलू गैस सिलेंडर का स्टॉक 19250 है।

हालांकि सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों के कारण 27 मार्च को पेट्रोल और डीजल की बिक्री में अचानक वृद्धि देखी गई। इस दिन 343 केएल पेट्रोल और 644 केएल डीजल की बिक्री हुई, जो सामान्य दिनों की तुलना में लगभग डेढ़ गुना अधिक है। अधिकारियों के अनुसार सामान्य दिनों में बिक्री का औसत इससे काफी कम रहता है।

आईओसीएल के क्षेत्रीय प्रबंधक ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर बताया कि एलपीजी बुकिंग में पिछले दो दिनों में करीब 50 प्रतिशत की गिरावट आई है, जो स्थिति के सामान्य होने का संकेत है। जिन एजेंसियों में बुकिंग लंबित है, उन्हें अतिरिक्त आपूर्ति दी जा रही है।

जनपद में केवल पांच पेट्रोल पंप विभिन्न कारणों से बंद हैं, जबकि बाकी सभी पंप सुचारू रूप से संचालित हो रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल जरूरत के अनुसार ही ईंधन व गैस की खरीद करें।

साथ ही चेतावनी दी गई है कि पेट्रोल, डीजल या गैस का अवैध भंडारण करने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments