HomeCrimeपानी के विवाद में पिता ने बेटे की ली जान, आरोपी सहाबुद्दीन...

पानी के विवाद में पिता ने बेटे की ली जान, आरोपी सहाबुद्दीन गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना खानपुर क्षेत्र के ग्राम बहेरी में घरेलू विवाद के चलते एक पिता द्वारा अपने ही पुत्र की हत्या कर देने का मामला सामने आया है।जानकारी के अनुसार, 22 जुलाई 2025 को बहेरी निवासी सहाबुद्दीन उर्फ पप्पू नट (उम्र 54 वर्ष) ने नहाने के पानी को लेकर हुए विवाद में अपने पुत्र सलमान नट (उम्र 32 वर्ष) पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल सलमान को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना पर मृतक की पत्नी रूक्शाना ने थाना खानपुर में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला संख्या 213/25, धारा 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया।पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 23 जुलाई को आरोपी सहाबुद्दीन को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल चाकू भी बरामद किया गया है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा व अन्य विधिक कार्रवाई पूरी की है। आरोपी के विरुद्ध आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

 

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments