HomeCrimeफर्जी अस्पताल पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, मरीज मिला भर्ती

फर्जी अस्पताल पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, मरीज मिला भर्ती

गाज़ीपुर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के आदेश पर गुरुवार को सैदपुर एसडीएम ज्योति चौरसिया, एडिशनल सीएमओ रामकुमार और पुलिस टीम ने रामपुर बन्तरा हाइवे स्थित एक फर्जी अस्पताल को सील कर दिया। छापेमारी के दौरान अस्पताल में कोई डॉक्टर या कर्मचारी मौजूद नहीं मिला, जबकि एक मरीज भर्ती पाई गई। अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल के खिलाफ 29 अगस्त को मुकदमा दर्ज होने के बावजूद इलाज जारी था। भर्ती मरीज रुचि राजभर, जो पेट दर्द से पीड़ित थी, को एम्बुलेंस से देवकली स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। इसके बाद टीम बरहपुर स्थित शिव हॉस्पिटल पहुंची, लेकिन वहां ताला बंद मिला और संचालक फरार था। मामले की जांच जारी है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments