HomePARDAFHAAS BREAKINGगाजीपुर- संविदा कर्मी की मौत का ऊर्जा मंत्री ने लिया संज्ञान,की बड़ी...

गाजीपुर- संविदा कर्मी की मौत का ऊर्जा मंत्री ने लिया संज्ञान,की बड़ी कार्रवाई

गाजीपुर – करीमुद्दीनपुर उपखंड में भरौली कला गांव में 63 केवीए ट्रांसफार्मर की मरम्मत के दौरान संविदा कर्मी देवेंद्र राय की करंट लगने से मौत हो गई। वह पोल पर चढ़कर काम कर रहे थे, तभी 11 केवी जंपर से टच होने के कारण घातक दुर्घटना हो गई और उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

घटना का संज्ञान लेते हुए ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने अपने फेसबुक अकाउंट से पोस्ट कर कार्रवाई की जानकारी दी और मृतक के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने इस लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

अब तक की कार्रवाई:

  1. SSO अवधेश पाल को बर्खास्त कर दिया गया।
  2. अवर अभियंता अशोक कुमार और उपखंड अधिकारी दिलीप साहू को निलंबित कर दिया गया।
  3. अधिशाषी अभियंता आशीष कुमार के खिलाफ चार्जशीट जारी कर जांच शुरू कर दी गई है।

ऊर्जा मंत्री ने मृतक के परिवार को हर संभव सहायता देने के निर्देश दिए हैं और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments