Saturday, May 23, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAFHAAS BREAKINGगाजीपुर : नाली विवाद ने लिया उग्र रूप, अधिकारियों और पुलिस टीम...

गाजीपुर : नाली विवाद ने लिया उग्र रूप, अधिकारियों और पुलिस टीम पर पथराव

गाजीपुर – जखनिया तहसील क्षेत्र स्थित मोलनापुर उर्फ तालगांव में शनिवार को लंबे समय से चल रहा नाली विवाद अचानक हिंसक हो गया। विवाद के निस्तारण के लिए पहुंची प्रशासनिक और पुलिस टीम पर एक पक्ष के लोगों ने ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया, जिससे गांव में तनाव फैल गया। एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

जानकारी के अनुसार गांव में एक कुशवाहा परिवार द्वारा पानी निकासी के लिए बनाई जा रही नाली का राजभर समाज के कुछ लोग कई दिनों से विरोध कर रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए उपजिलाधिकारी जखनिया अतुल कुमार और क्षेत्राधिकारी शुभम वर्मा पुलिस बल एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे थे।

बताया गया कि प्रशासन जब दोनों पक्षों के बीच बातचीत कर समाधान निकालने का प्रयास कर रहा था, तभी एक पक्ष के कुछ लोग अचानक उग्र हो गए और पुलिस तथा अधिकारियों पर पथराव शुरू कर दिया। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और पुलिसकर्मियों व अधिकारियों को सुरक्षित स्थानों पर हटना पड़ा।

घटना के बाद अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया और पूरे गांव में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। मौके पर एसडीएम, सीओ, बीडीओ जखनिया, एडीओ पंचायत और ग्राम प्रधान सहित कई अधिकारी देर शाम तक मौजूद रहे।

प्रशासन का कहना है कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। पथराव करने वालों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार पुलिस गश्त जारी है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button