HomePoliticsबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में डीएम-एसपी ने लिया जायजा, सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में डीएम-एसपी ने लिया जायजा, सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश

गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने सेवराई तहसील क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेते हुए विभिन्न प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने नरवा घाट पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने घाट पर पर्याप्त संख्या में नाव और लाइफ जैकेट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि घाट की सीढ़ियों के नीचे बांस की जाली लगाई जाए, जिससे कोई व्यक्ति तेज बहाव वाले पानी में न जा सके और अप्रिय घटना को रोका जा सके।

इसके बाद डीएम एवं एसपी ने ग्राम पंचायत बिरऊपुर और हसनपुरा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं और जरूरतों की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को प्रभावित लोगों तक आवश्यक सुविधाएं पहुंचाने के निर्देश दिए।

डीएम ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में खाद्य सामग्री की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। आवश्यक दवाओं का वितरण कराया जा रहा है। पशुओं के लिए भी पर्याप्त मात्रा में चारे की व्यवस्था कर गांवों में उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि बाढ़ के दौरान पशुपालकों को परेशानी न हो।

जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से अपील की कि वे तेज बहाव वाले पानी के पास न जाएं और बच्चों को भी पानी वाले क्षेत्रों में जाने से रोकें। उन्होंने कहा कि सभी लोग सुरक्षित स्थानों पर रहें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। बाढ़ प्रभावित लोगों की सुरक्षा और सहायता के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम सेवराई, तहसीलदार सेवराई सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments