HomePolitics458 ग्राम हेरोइन के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार

458 ग्राम हेरोइन के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार

गाजीपुर। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ गाजीपुर और थाना दिलदारनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 458 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद करने का दावा किया है।

पुलिस के अनुसार, 1 सितंबर 2026 को एएनटीएफ गाजीपुर के उपनिरीक्षक शमी अशरफ शेख और थाना दिलदारनगर के उपनिरीक्षक राजितराम यादव पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति मादक पदार्थ लेकर दिलदारनगर-बऊआ मोड़ के पास मौजूद है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर बहुअरा निवासी करीब 29 वर्षीय मो. अकलीम खां पुत्र स्व. मो. मंसूर खां को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 458 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की गई।

पुलिस ने बरामदगी एवं गिरफ्तारी के संबंध में थाना दिलदारनगर में मुकदमा अपराध संख्या 187/26 के तहत धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में एएनटीएफ गाजीपुर के उपनिरीक्षक शमी अशरफ शेख मय टीम तथा थाना दिलदारनगर के उपनिरीक्षक राजितराम यादव मय पुलिस टीम शामिल रही।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments