HomePARDAFHAAS BREAKINGअज्ञात वाहन की टक्कर से देवरानी-जेठानी की मौत, परिवार में मचा कोहराम

अज्ञात वाहन की टक्कर से देवरानी-जेठानी की मौत, परिवार में मचा कोहराम

गाजीपुर। सैदपुर-भीमापार मार्ग पर धिमरा की पाही के पास रविवार सुबह करीब चार बजे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने शौच के लिए निकली देवरानी-जेठानी को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों महिलाओं की मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क से दूर जा गिरीं।

स्माइलपुर कोटीसा गांव निवासी खुशबू देवी (30) पत्नी प्रमोद कश्यप अपनी जेठानी कृति (35) पत्नी विनोद कश्यप के साथ घर से निकली थीं। धिमरा की पाही के पास पहुंचने पर सैदपुर की ओर से आए अज्ञात वाहन ने दोनों को पीछे से टक्कर मार दी। ग्रामीणों ने दोनों को सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने खुशबू को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर कृति को वाराणसी रेफर किया गया। एंबुलेंस से वाराणसी ले जाने की तैयारी के दौरान उनकी भी मौत हो गई।

खुशबू के दो बच्चे हैं, जिनकी उम्र सात और पांच वर्ष है। कृति की कोई संतान नहीं थी। दोनों के पति सगे भाई हैं और वाहन चलाने का काम करते हैं। प्रमोद इस समय मुंबई में हैं और हादसे की सूचना मिलने के बाद घर के लिए रवाना हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान और तलाश में जुटी है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments