HomePARDAPHAAS BREAKINGसीएम डैशबोर्ड की खराब रैंकिंग पर डीएम नाराज, टॉप-10 में लाने का...

सीएम डैशबोर्ड की खराब रैंकिंग पर डीएम नाराज, टॉप-10 में लाने का लक्ष्य

गाजीपुर। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पोर्टल पर दर्ज फ्लैगशिप योजनाओं और आईजीआरएस की समीक्षा बैठक शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने विभागवार रैंकिंग और योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। खराब रैंकिंग वाले विभागों के प्रदर्शन पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश स्तर पर जनपद की रैंकिंग को टॉप-10 में लाना सभी अधिकारियों की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पोर्टल पर योजनाओं से संबंधित डाटा फीडिंग में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभाग समय से सही आंकड़े पोर्टल पर अपलोड करें और योजनाओं की प्रगति में तेजी लाएं।बैठक में पंचायती राज, ग्रामीण विकास, जल निगम, स्वास्थ्य, बेसिक शिक्षा, कृषि, नगर विकास और विद्युत समेत विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा की गई। डीएम ने कमजोर प्रदर्शन वाले विभागों को विशेष ध्यान देने और लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए।आईजीआरएस की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि कोई भी शिकायत डिफाल्टर नहीं होनी चाहिए। शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता से संपर्क कर फीडबैक लेने के भी निर्देश दिए गए।राजस्व, पुलिस, विकास, चकबंदी और विद्युत विभाग से संबंधित शिकायतों का मौके पर जाकर निस्तारण करने को कहा गया। बैठक में जिला विकास अधिकारी राजन राय, परियोजना निदेशक, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी सहित संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments