HomeLocalगाजियाबाद में भाजपा पार्षद की गुंडई: मेयर ने कहा - मेरा काउंसलर...

गाजियाबाद में भाजपा पार्षद की गुंडई: मेयर ने कहा – मेरा काउंसलर ईमानदार और सम्मानित हैं, SHO ने छोड़ने की बजाय हवालात में डाला

गाजियाबाद में वार्ड नंबर 28 राजीव कालोनी के भाजपा पार्षद सुधीर कुमार के गुंडागर्दी के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। अब इस मामले में मेयर सुनीता दयाल का बयान सामने आया है। मेयर का कहना है कि उनका पार्षद शरीफ और सम्मानित है। पुलिस द्वारा पार्षद पर बेवजह कार्रवाई की गई है। उन्होंने साहिबाबाद SHO को फोन कर इसे निपटाने के लिए कहा था। लेकिन इसके बाद भी SHO ने पार्षद को हवालात में डाल दिया। यह सब बहुत गलत हुआ है।

डीसीपी सिटी से हुई नोकझोंक
गाजियाबाद में खोखा पलटने और दंपती से मारपीट के आरोप में गिरफ्तार भाजपा पार्षद सुधीर कुमार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के विरोध में बुधवार को पार्षदों ने जमकर हंगामा किया। वह देर शाम पुलिस कमिश्नर से मिलने वाले थे। रास्ते में डीसीपी सिटी ने उन्हें रोक लिया। इसे लेकर पार्षदों और डीसीपी के बीच काफी नोकझोंक हुई। इसके बाद सभी पार्षद वापस लौट गए।

मेयर के बयान की हो रही आलोचना
गाजियाबाद की मेयर सुनीता दयाल का अजीब बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि उन पर जो बड़े आरोप लगे हैं, उसे देखते हुए वह ऐसे पार्षद नहीं हैं। वह बहुत सम्मानित पार्षद हैं। मेयर के इस बयान की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हो रही है। यूजर मेयर को जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं। एक यूजर का कहना है कि मेयर को आंख बंद करके सपोर्ट नहीं करना चाहिए। उनके पार्षद ने अपराध किया है जिसकी उन्हें सजा मिली है।

SHO ने नहीं मानी बात
मेयर सुनीता दयाल का कहना है कि ‘जितने बड़े आरोप उस पर लगा दिए गए, वो ऐसा पार्षद नहीं है। बड़ा शरीफ पार्षद है। वहां रात के 2 बजे कौन शरीफ लोग खोखा खोलकर बैठता है। पता नहीं किस बात पर झगड़ा हुआ। थोड़ा-बहुत झगड़ा हुआ, जिसे इतना तूल दे दिया। जब मुझे ये विषय पता चला तो मैंने SHO से बात की। मैंने SHO से कहा कि मामले को

- Advertisement -
Your Dream Technologies
VIKAS TRIPATHI
VIKAS TRIPATHIhttp://www.pardaphaas.com
VIKAS TRIPATHI भारत देश की सभी छोटी और बड़ी खबरों को सामने दिखाने के लिए "पर्दाफास न्यूज" चैनल को लेके आए हैं। जिसके लोगो के बीच में करप्शन को कम कर सके। हम देश में समान व्यवहार के साथ काम करेंगे। देश की प्रगति को बढ़ाएंगे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments