भाजपा जिला कार्यालय पर मनाई गई सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती, पुष्पांजलि अर्पित कर आयोजित हुई विचार गोष्ठी
गाजीपुर। भाजपा जिला कार्यालय छावनी लाइन पर शनिवार को लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष विरेन्द्र चौहान की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। इसके बाद विचार गोष्ठी में उनके जीवन और राष्ट्र निर्माण में योगदान पर चर्चा हुई।
मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने कहा कि सरदार पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और दूरदर्शिता से देश की सैकड़ों रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत की आधारशिला रखी। उनका जीवन राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और जनसेवा की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि उनके योगदान को सम्मान देने के लिए गुजरात में विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी स्थापित की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार अंत्योदय से राष्ट्रोदय की संकल्पना के साथ विकसित भारत के निर्माण की दिशा में कार्य कर रही है।
क्षेत्रीय मंत्री राजेश राजभर ने कहा कि सरदार पटेल का पूरा जीवन राष्ट्रहित को समर्पित रहा। रामनरेश कुशवाहा ने कहा कि उनके आदर्शों पर चलकर सशक्त और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण किया जा सकता है। जिलाध्यक्ष विरेन्द्र चौहान ने कहा कि उनकी जयंती सामाजिक एकता और राष्ट्रीय अखंडता के प्रति संकल्प लेने का अवसर है।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अवधेश राजभर ने किया। इस दौरान डॉ. शोभनाथ यादव, विष्णु प्रताप सिंह, शशिकान्त शर्मा, सुमन बिंद, सुनील सिंह, मनोज राय, लालसा राजभर, रंजू शर्मा, बुच्ची बिंद, गोदावरी राजभर, विभा पाल, मनोज यादव, योगेंद्र शर्मा, अमरनाथ शर्मा, गर्वजीत सिंह, शनि चौरसिया, राजेश कुशवाहा, शिवशंकर गुप्ता, प्रमोद कुमार राय, मनोज कुशवाहा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन विशाल चौरसिया ने किया।















