HomeCrimeतेज रफ्तार का कहर: दो बाइकों की भिड़ंत में छात्र की मौत,...

तेज रफ्तार का कहर: दो बाइकों की भिड़ंत में छात्र की मौत, तीन घायल

ग़ाज़ीपुर – बिरनो थाना क्षेत्र के ढेबुआ चट्टी पर शुक्रवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में एक छात्र की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर फैल गई।

जानकारी के अनुसार अमन राजभर (16), सतीश राजभर (16), अभिषेक राजभर (17) निवासी भागमलपुर थाना बिरनो तथा आरपी राजभर (19) निवासी सिखड़ी (बखारीपुर) थाना दुल्लहपुर, दो बाइकों से खाकी बाबा सिद्धार्थ इंटर कॉलेज, यूसुफपुर मनिहारी से हाईस्कूल गणित की परीक्षा देकर लौट रहे थे। परीक्षा के बाद चारों बद्दूपूर हनुमान मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। ढेबुआ चट्टी के पास तेज रफ्तार के कारण दोनों बाइक अनियंत्रित हो गईं और जोरदार टक्कर हो गई।

हादसे में चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनो पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने आरपी राजभर को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज गाजीपुर रेफर किया गया, जहां अमन की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments