HomeCrimeहोली व होलिका दहन को लेकर बिरनो पुलिस का रूट मार्च, हुड़दंगियों...

होली व होलिका दहन को लेकर बिरनो पुलिस का रूट मार्च, हुड़दंगियों को दी सख्त चेतावनी

ग़ाज़ीपुर – आगामी होली और होलिका दहन पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से बिरनो थाना क्षेत्र में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में बिरनो थानाध्यक्ष अजय कुमार यादव ने कहोतरी बाजार क्षेत्र में मय पुलिस बल के साथ रूट मार्च किया। रूट मार्च के दौरान पुलिस टीम ने बाजार, मुख्य चौराहों और आसपास के ग्रामीण इलाकों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

इस अवसर पर थानाध्यक्ष ने दुकानदारों एवं ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि होली के पर्व पर किसी भी प्रकार की हुड़दंग, अराजकता या आपराधिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी कि माहौल खराब करने वाले तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, आपराधिक प्रवृत्ति के युवक या छोटी-बड़ी घटना की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। छोटी घटनाओं को नजरअंदाज करना भविष्य में बड़ी घटना का रूप ले सकता है। साथ ही उन्होंने युवाओं को शराब के नशे में मोटरसाइकिल न चलाने की हिदायत दी और कहा कि रंगों के त्योहार में खलल डालने वालों को चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments