
:गाजीपुर – भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता संगठन की प्राथमिक सदस्यता में किर्तिमान स्थापित करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। इस बात की जानकारी जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने छावनी लाइन स्थित पार्टी कार्यालय पर जिला पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों के समक्ष संबोधित करते हुए दी। उन्होंने बताया कि संगठन सदस्यता पर्व 2024 के अंतिम चरण का अभियान तेजी से चल रहा है, जिसमें प्राथमिक सदस्यता, सक्रिय सदस्यता, बूथ गठन और मंडल संरचना पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

बैठक में सक्रिय सदस्यता शुल्क की ऑनलाइन भुगतान प्रक्रिया पर जिला संयोजक आईटी, आलोक शर्मा ने कार्यशाला का आयोजन किया और सरल तरीके से ऑनलाइन भुगतान विधि समझाई।बैठक के अंत में पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष और मनोनीत सभासद अमरनाथ दूबे के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए मौन धारण किया गया। बैठक का संचालन महामंत्री प्रवीण सिंह द्वारा किया गया।इस अवसर पर कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिनमें पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय, राम नरेश कुशवाहा, जितेन्द्र नाथ पाण्डेय, श्यामराज तिवारी, ओमप्रकाश राय, दयाशंकर पांडेय, अवधेश राजभर, सरोज मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, अच्छे लाल गुप्ता, साधना राय और अन्य गणमान्य लोग शामिल थे।
