Saturday, July 5, 2025
Your Dream Technologies
HomeUttar PradeshIPS ओमवीर सिंह बने डीसीपी पश्चिम, हाल ही में लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट...

IPS ओमवीर सिंह बने डीसीपी पश्चिम, हाल ही में लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में हुआ था तबादला

लखनऊ: योगी सरकार में तबादलों का सिलसिला जारी

लखनऊ। योगी सरकार में लगातार तबादलों का सिलसिला जारी है। लोकसभा चुनाव को लेकर लगी आचार संहिता समाप्त होने के बाद आईएएस, आईपीएस से लेकर तमाम विभागों के जिम्मेदार अधिकारियों को इधर से उधर किया जा रहा है। कई अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। इसी क्रम में आईपीएस ओमवीर सिंह को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में बेहद अहम जिम्मेदारी सौंप दी गई है।

गुरुवार को आईपीएस ओमवीर सिंह को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में पश्चिमी जोन का पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) नियुक्त किया गया है। अब तक ओमवीर सिंह पुलिस उपायुक्त लखनऊ के पद पर तैनात थे। बीते दिनों यूपी में 10 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया था, जिसमें ओमवीर सिंह का नाम भी शामिल था। तबादले से पहले ओमवीर सिंह गाजीपुर के एसपी थे। अब उन्हें लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में पश्चिमी जोन का डीसीपी नियुक्त किया गया है।

ध्यान देने योग्य बात यह है कि बीते दिनों लखनऊ में डीसीपी पश्चिम डॉ. दुर्गेश कुमार का तबादला कर उन्हें पुलिस अधीक्षक जालौन के पद पर भेजा गया था। दुर्गेश कुमार के तबादले के बाद से डीसीपी पश्चिम जोन का पद खाली था। आईपीएस ओमवीर सिंह को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट भेजने के बाद भी उन्हें तुरंत जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई थी। अब जाकर उन्हें पश्चिमी जोन की जिम्मेदारी सौंपने का लिखित आदेश जारी हुआ है।

लखनऊ में डीसीपी पश्चिम के पद पर तैनात किए गए ओमवीर सिंह बुलंदशहर के रहने वाले हैं। उनका जन्म 1968 में हुआ और उनके पिता का नाम जगवीर सिंह है। आईपीएस ओमवीर सिंह ने कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
VIKAS TRIPATHI
VIKAS TRIPATHIhttp://www.pardaphaas.com
VIKAS TRIPATHI भारत देश की सभी छोटी और बड़ी खबरों को सामने दिखाने के लिए "पर्दाफास न्यूज" चैनल को लेके आए हैं। जिसके लोगो के बीच में करप्शन को कम कर सके। हम देश में समान व्यवहार के साथ काम करेंगे। देश की प्रगति को बढ़ाएंगे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button