HomePARDAPHAAS BREAKINGमां-बेटी की हत्या का आरोपी 25 हजार का इनामी परवेज पुलिस मुठभेड़...

मां-बेटी की हत्या का आरोपी 25 हजार का इनामी परवेज पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

गाजीपुर। नंदगंज थाना क्षेत्र के धरवां गांव में मां-बेटी की धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या करने के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी सोनू उर्फ परवेज को पुलिस ने शनिवार को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है। पुलिस ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
पुलिस के अनुसार, 23 नवंबर की रात धरवां गांव में मां-बेटी की नृशंस हत्या कर दी गई थी। इस मामले में नामजद आरोपी सोनू उर्फ परवेज पुत्र स्व. महमूद निवासी श्रीगंज, थाना नंदगंज की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। शनिवार 28 नवंबर को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नंदगंज पुलिस ने पश्चिमी रेलवे क्रॉसिंग के पास दवोपुर गांव जाने वाले कच्चे रास्ते पर घेराबंदी की। इस दौरान पुलिस मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से .315 बोर का एक अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, मृतका का मोबाइल फोन तथा हत्या में प्रयुक्त चापड़ बरामद किया है।कार्रवाई में थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक औरंगजेब खां, कांस्टेबल जमील अंसारी, रोहित यादव, प्रदीप कुमार और मो. उमर शामिल रहे। पुलिस आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments