HomeLocal18 वर्ष पूरे कर चुके युवाओं का फॉर्म-6 भरवाकर मतदाता सूची में...

18 वर्ष पूरे कर चुके युवाओं का फॉर्म-6 भरवाकर मतदाता सूची में नाम जोड़ने का निर्देश

गाजीपुर। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत रविवार को विशेष अभियान दिवस पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने जनपद के विभिन्न मतदान केंद्रों और बूथों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने सबसे पहले उच्च प्राथमिक विद्यालय विशेश्वरगंज स्थित विधानसभा क्षेत्र 375 के मतदान बूथ का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक बूथ पर जनसंख्या के सापेक्ष लगभग 64 प्रतिशत मतदाता पंजीकृत होने चाहिए। विशेष रूप से 18 से 19 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं का फॉर्म-6 भरवाकर मतदाता सूची में नाम शामिल कराया जाए, ताकि कोई भी पात्र युवा मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।
इसके बाद उन्होंने उच्च प्राथमिक विद्यालय अंधऊ विधानसभा क्षेत्र 376 के बूथ संख्या 305, 306 और 307 तथा कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय अंधऊ के बूथ संख्या 1, 2, 3 और 4 का निरीक्षण किया। होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज गाजीपुर में बूथ संख्या 333 से 341 तक कुल नौ बूथों की स्थिति देखी।
इसी क्रम में उच्च प्राथमिक विद्यालय बीकापुर के बूथ संख्या 178, 179 और 180, प्राथमिक विद्यालय चक अब्दुल वहाब के बूथ संख्या 326 और 327 तथा कुमार ग्रामीण बालिका इंटर कॉलेज गहिली बसारिकपुर के तीन बूथों का भी निरीक्षण किया।
डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए अभियान चलाकर कार्य पूरा किया जाए।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments