HomePARDAFHAAS BREAKINGगाजीपुर में 25 और 26 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला, 35 हजार...

गाजीपुर में 25 और 26 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला, 35 हजार तक मिलेगी सैलरी

25 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां करेंगी प्रतिभाग, हाईस्कूल से आईटीआई और स्नातक तक के युवाओं को मिलेगा मौका

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन-2026 के अंतर्गत जनपद के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 25 और 26 नवंबर को दो स्थानों पर रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें 25 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। चयनित अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता एवं कौशल के आधार पर 12 हजार से लेकर 35 हजार रुपये तक प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
जिला सेवायोजन अधिकारी गौरव सिंह ने बताया कि 25 नवंबर को हिन्दू पीजी कॉलेज, जमानियां तथा 26 नवंबर को अष्ट शहीद इंटर कॉलेज, मुहम्मदाबाद में रोजगार मेले का आयोजन होगा। दोनों स्थानों पर मेले का शुभारंभ सुबह 10 बजे से किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में प्रमोकाश आउटसोर्स सर्विस प्रा. लि., अतुल ऑटो लिमिटेड, केविन पाइप प्रा. लि., विशाल बियरिंग्स लिमिटेड, कोरोना रेमेडीज लिमिटेड, सिल्वर कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड, गैलेक्सी चैन प्रा. लि., हिन्दाल्को, टाटा मोटर्स, फ्लिपकार्ट, सुब्रोस प्रा. लि., एमआरएफ टायर्स और गाजीपुर रोडवेज सहित 25 से अधिक कंपनियां शामिल होंगी।
रोजगार मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक एवं आईटीआई डिप्लोमाधारक अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। अभ्यर्थियों का चयन उनकी शैक्षिक योग्यता और कौशल के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने बायोडाटा के साथ निर्धारित तिथि और स्थान पर सुबह 10 बजे पहुंचना होगा।
जिला सेवायोजन अधिकारी ने जनपद के बेरोजगार युवक-युवतियों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि रोजगार मेले में प्रतिभाग करना पूरी तरह निःशुल्क है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments