HomeLocalकार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर घायल

कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर घायल

गाजीपुर। मरदह थाना क्षेत्र में सोमवार भोर में वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर महेगवा गांव के पास कार की टक्कर से बाइक सवार 26 वर्षीय विश्वजीत कुमार की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे शोभनाथ गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को मऊ जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने विश्वजीत को मृत घोषित कर दिया। घायल शोभनाथ का इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के पहाड़ीपुर निवासी विश्वजीत कुमार 16 नवंबर को अपने ननिहाल महेगवा में आयोजित तिलक समारोह में शामिल होने आया था। सोमवार भोर में वह महेगवा निवासी शोभनाथ के साथ रिश्तेदारी में आए एक बुजुर्ग को खोजने बरही गया था। वहां से लौटते समय गाजीपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। बाइक पर पीछे बैठे विश्वजीत गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची मरदह पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक अभय बरनवाल निवासी जखनियां, थाना भुड़कुड़ा को हिरासत में ले लिया। विश्वजीत के मामा रामविलास राम की तहरीर पर पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments