HomePARDAPHAAS BREAKINGबिना हेलमेट और ट्रिपल राइडिंग करने वालों पर पुलिस का अभियान, दो...

बिना हेलमेट और ट्रिपल राइडिंग करने वालों पर पुलिस का अभियान, दो घंटे चली चेकिंग

गाजीपुर। जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ गाजीपुर पुलिस ने सोमवार को विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों और बाइक पर तीन सवारी बैठाकर चलने वाले चालकों पर विशेष नजर रखी गई। पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की। वहीं, संदिग्ध वाहनों और आवश्यक कागजात नहीं दिखा पाने वाले चालकों के वाहनों को नियमानुसार सीज करने की कार्रवाई भी की गई।
पुलिस के अनुसार, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा अपराध और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से 16 नवंबर 2026 को यह अभियान चलाया गया। अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन के आदेश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देशन में पूरे जनपद में अभियान संचालित किया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं ग्रामीण तथा समस्त क्षेत्राधिकारियों के पर्यवेक्षण में शाम चार बजे से छह बजे तक सघन वाहन चेकिंग की गई। इस दौरान जिले के सभी थाना क्षेत्रों में प्रमुख चौराहों, तिराहों और संवेदनशील मार्गों पर पुलिसकर्मियों ने वाहनों की जांच की।
अभियान में बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों और दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी बैठाकर चलने वालों को रोककर यातायात नियमों के तहत कार्रवाई की गई। इसके साथ ही संदिग्ध वाहनों की जांच की गई और वाहन चालकों से जरूरी कागजात मांगे गए।
पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने चेकिंग के दौरान थाना प्रभारियों और यातायात पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया था कि आम नागरिकों, परीक्षार्थियों और परिवार के साथ यात्रा कर रहे लोगों को अनावश्यक परेशान न किया जाए तथा सभी के साथ शालीन व्यवहार किया जाए।
गाजीपुर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि दोपहिया वाहन चलाते समय आईएसआई मार्क वाला हेलमेट जरूर पहनें और ट्रिपल राइडिंग से बचें। पुलिस ने कहा कि यातायात नियमों का पालन कर खुद के साथ दूसरों की जिंदगी भी सुरक्षित रखी जा सकती है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments