HomePARDAPHAAS BREAKING34 पैक अवैध शराब के साथ मोनू सिंह गिरफ्तार

34 पैक अवैध शराब के साथ मोनू सिंह गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गहमर थाना पुलिस ने 34 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से कुल 6.8 लीटर अवैध शराब बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 14 नवंबर को देवल चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक शिवपूजन हमराहियों के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि देवल-सुरहा मोड़ पुलिया के पास एक युवक अवैध शराब लेकर मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और युवक को हिरासत में ले लिया।
पूछताछ में उसकी पहचान मोनू सिंह (33) पुत्र स्वर्गीय कमला सिंह निवासी पजराव, थाना नुआंव, जनपद कैमूर (बिहार) के रूप में हुई।
तलाशी के दौरान उसके पास से 34 अदद अवैध देशी शराब के टेट्रा पैक (ब्लू लाइम) बरामद हुए। प्रत्येक टेट्रा पैक में 200 मिलीलीटर शराब थी। इस प्रकार कुल 6.8 लीटर शराब बरामद की गई।
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में देवल चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक शिवपूजन और उनके हमराही पुलिसकर्मी शामिल रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments