HomePARDAFHAAS BREAKINGपरिवार परामर्श केंद्र ने बिखरने से बचाए तीन परिवार, आपसी मतभेद भुलाकर...

परिवार परामर्श केंद्र ने बिखरने से बचाए तीन परिवार, आपसी मतभेद भुलाकर फिर साथ रहने को हुए राजी

गाजीपुर। पति-पत्नी के बीच आपसी मतभेद और पारिवारिक विवाद के कारण टूटने की कगार पर पहुंचे तीन परिवारों को महिला सहायता प्रकोष्ठ एवं परिवार परामर्श केंद्र ने फिर से जोड़ने में सफलता हासिल की। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आयोजित परामर्श के दौरान दोनों पक्षों को समझाकर बिना किसी दबाव के आपसी सहमति से विदाई कराई गई।
परिवार परामर्श केंद्र में गुरुवार को पति-पत्नी विवाद से संबंधित कुल 17 प्रकरणों की सुनवाई की गई। इनमें काफी समय से विवादित चल रहे तीन मामलों में काउंसलिंग के माध्यम से पति-पत्नी के बीच गिले-शिकवे दूर कराए गए। दोनों पक्षों ने अपनी मर्जी से साथ रहने की सहमति जताई, जिसके बाद उनकी सकुशल विदाई कराई गई।
इसके अलावा दो मामलों में कुशलक्षेम की जानकारी लेने के बाद पत्रावली बंद कर दी गई। चार मामलों में विधिक सुझाव देते हुए निस्तारण किया गया। वहीं दो मामलों में दोनों पक्षों के उपस्थित नहीं होने पर पत्रावली बंद कर दी गई। शेष मामलों में मध्यस्थता पूरी नहीं होने के कारण अगली तारीख निर्धारित की गई।
इस दौरान काउंसलर कमरुद्दीन, महिला आरक्षी रोली सिंह, संध्या, सविता, रागिनी चौबे और आरक्षी शिवशंकर यादव सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments