HomeLocalकोतवाली पुलिस ने तमंचा और कारतूस के साथ अखिलेश पांडेय को गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस ने तमंचा और कारतूस के साथ अखिलेश पांडेय को गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से .315 बोर का एक देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, पांच नवंबर 2026 को उपनिरीक्षक शिवाकांत मिश्रा और उपनिरीक्षक विवेक कुमार पाठक अपनी टीम के साथ ग्राम नसीरपुर मोड़ के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक दिखाई दिया। पुलिस टीम ने उसे रोककर तलाशी ली तो उसके पास से .315 बोर का अवैध देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अखिलेश पांडेय पुत्र प्रभुनाथ पांडेय निवासी अमादपुर, थाना कोतवाली, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई। उसकी उम्र करीब 38 वर्ष बताई गई है।
पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा अपराध संख्या 810/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शिवाकांत मिश्रा और उपनिरीक्षक विवेक कुमार पाठक सहित कोतवाली पुलिस के अन्य जवान शामिल रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments