HomeLocalप्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी, गाजीपुर में किसानों ने...

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी, गाजीपुर में किसानों ने देखा सीधा प्रसारण

गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात के बनासकांठा (भीलड़ी) से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी की। इस अवसर पर कृषि अवसंरचना कोष के अंतर्गत विकसित 521 इकाइयों को राष्ट्र को समर्पित किया गया। साथ ही 12 हॉर्टिकल्चर क्लस्टर्स का भी शुभारंभ किया गया।
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कृषि विज्ञान केंद्र, पीजी कॉलेज गाजीपुर के सभागार में किया गया। जहां कृषि विभाग एवं कृषि विज्ञान केंद्र से जुड़े अधिकारियों, वैज्ञानिकों और जनप्रतिनिधियों ने उपस्थित होकर प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना और देखा। कार्यक्रम के दौरान किसानों के हित में केंद्र सरकार की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कृषि क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी साझा की गई।
इस अवसर पर एमएलसी प्रतिनिधि प्रदीप पाठक, बिरनो ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह,जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार, एसएमएस डॉ. शिवशंकर वर्मा, कृषि विज्ञान केंद्र पीजी कॉलेज के वैज्ञानिक डॉ. विनोद सिंह, डॉ. डीके सिंह, डॉ. एसके सिंह और डॉ. ओमकार सिंह उपस्थित रहे।
इसके अलावा कृषि विभाग से प्रमोद, नवनीत तिवारी और मृत्युंजय सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार किसानों की आय बढ़ाने, आधुनिक कृषि तकनीकों को प्रोत्साहित करने और कृषि क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। किसान सम्मान निधि जैसी योजनाएं किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments