HomePARDAPHAAS BREAKINGहरियाणा मार्का शराब बेचने जा रहे गणेश मिश्रा और आनंद मिश्रा गिरफ्तार

हरियाणा मार्का शराब बेचने जा रहे गणेश मिश्रा और आनंद मिश्रा गिरफ्तार

गाजीपुर। कोतवाली पुलिस ने हरियाणा मार्का शराब की बिक्री से जुड़े मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गणेश कुमार मिश्रा उर्फ अंकुर और आनंद मिश्रा के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को विशेश्वरगंज तिराहा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से शराब बरामद होने के संबंध में पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, दोनों ने पूछताछ में शराब बिक्री के लिए लाने की बात स्वीकार की।

पुलिस के मुताबिक, अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 को यह कार्रवाई की गई। दोनों आरोपी कोतवाली थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 770/2026, आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत वांछित थे।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे हरियाणा मार्का की 750 मिलीलीटर वाली कुल 48 बोतल शराब गाजीपुर शहर में बेचने के लिए लाए थे। गिरफ्तार आरोपियों में गणेश कुमार मिश्रा उर्फ अंकुर (29) पुत्र स्वर्गीय वीरेंद्र कुमार मिश्रा, निवासी तिलकनगर कॉलोनी महुआबाग, थाना कोतवाली, गाजीपुर तथा आनंद मिश्रा (32) पुत्र स्वर्गीय जीतन मिश्रा, निवासी जलनिगम रोड रौजा, थाना कोतवाली, गाजीपुर शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शिवाकांत मिश्रा और उनके हमराह पुलिसकर्मी शामिल रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments