HomeKhabar Thodi Hatkarमां कामाख्या धाम पहुंचे एमएलसी विशाल सिंह चंचल सुरक्षा व्यवस्था का लिया...

मां कामाख्या धाम पहुंचे एमएलसी विशाल सिंह चंचल सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

गाजीपुर। शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन रविवार को गहमर थाना क्षेत्र स्थित मां कामाख्या धाम परिसर और आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पैदल गश्त की गई। इस दौरान एमएलसी विशाल सिंह चंचल अपने जनप्रतिनिधियों के साथ तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। नवरात्र के प्रथम दिन मां कामाख्या धाम में दर्शन-पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुलिस बल को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी जमानिया, गहमर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। इसके अलावा पीआरडी जवान, होमगार्ड तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी सुरक्षा व्यवस्था में शामिल रहे।
पुलिस प्रशासन ने नवरात्र पर्व को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए क्षेत्र में सतर्कता बरतने पर जोर दिया। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया, ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।
जनपद पुलिस ने आमजन से अपील की कि नवरात्र पर्व के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। पर्व को सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments