Friday, September 18, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAFHAAS BREAKINGछात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर

छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर

गाजीपुर। वित्तीय वर्ष एवं शैक्षिक सत्र 2026-27 में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए पूर्वदशम (कक्षा 9-10) और दशमोत्तर (कक्षा 11-12) छात्रवृत्ति योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया चल रही है। छात्रवृत्ति भुगतान के लिए शासन की ओर से समय-सारिणी जारी कर दी गई है।

इसके तहत पात्र छात्र-छात्राएं 21 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 11 अगस्त 2026 से शुरू की गई थी। आवेदन करने के बाद संबंधित शिक्षण संस्थानों द्वारा छात्रवृत्ति आवेदन पत्रों का ऑनलाइन सत्यापन एवं अग्रसारण किया जाएगा। इसके लिए 13 अगस्त से 15 अक्टूबर 2026 तक की समय-सीमा निर्धारित की गई है।

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी गिरिजा शंकर सरोज ने जनपद के समस्त शिक्षण संस्थानों को निर्देशित किया है कि छात्रवृत्ति से संबंधित सभी प्रक्रियात्मक कार्य निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार समय से पूरा कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने पात्र छात्र-छात्राओं से भी निर्धारित अंतिम तिथि से पहले अपना ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है।

इच्छुक छात्र-छात्राएं छात्रवृत्ति की आधिकारिक वेबसाइट scholarship.up.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। संस्थानों से भी आवेदन प्रक्रिया में आवश्यक सहयोग और समय से सत्यापन सुनिश्चित करने को कहा गया है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button