Friday, August 28, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAFHAAS BREAKINGराजीव यादव ने फार्मासिस्ट भर्ती में किया प्रदेश में टॉप, परिवार व...

राजीव यादव ने फार्मासिस्ट भर्ती में किया प्रदेश में टॉप, परिवार व क्षेत्र का बढ़ाया मान

बिरनो। क्षेत्र के बद्धुपुर गांव की बारी का पूरा बस्ती निवासी घनश्याम यादव के छोटे पुत्र एवं भरत यादव के छोटे भाई राजीव यादव ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए राजकीय होम्योपैथिक विभाग में फार्मासिस्ट के पद पर नियुक्ति हासिल की है। प्रदेश में फार्मासिस्ट के 395 पदों पर हुई भर्ती में राजीव यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त कर परिवार और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से परिजनों सहित गांव में खुशी का माहौल है।

राजीव यादव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और बड़े भाई को दिया। उनके पिता घनश्याम यादव पराग डेयरी में परियोजना अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं और साधारण किसान परिवार से आते हैं। राजीव की प्रारंभिक एवं इंटरमीडिएट तक की शिक्षा सेंट्रल स्कूल, बीएचयू वाराणसी से हुई। इसके बाद उन्होंने लखनऊ से बीटेक की परीक्षा उत्तीर्ण की।

राजीव की सफलता पर परिजनों, रिश्तेदारों और क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उनके बड़े भाई भरत यादव उर्फ संजीव यादव ने बताया कि राजीव आगे भी अपनी पढ़ाई जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि राजीव की सफलता परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button