Tuesday, August 25, 2026
Your Dream Technologies
HomeKhabar Thodi Hatkarकस्तूरबा विद्यालय बिरनो का सीडीओ ने किया निरीक्षण, छात्राओं के लिए ओपन...

कस्तूरबा विद्यालय बिरनो का सीडीओ ने किया निरीक्षण, छात्राओं के लिए ओपन जिम के निर्देश

गाजीपुर। मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद ने मंगलवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, बिरनो का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, छात्राओं की उपस्थिति, भोजन की गुणवत्ता तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान नामांकित छात्राओं के सापेक्ष 77 छात्राएं उपस्थित मिलीं। विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियां संतोषजनक एवं व्यवस्थित पाई गईं। सीडीओ ने छात्राओं से संवाद कर उनकी पढ़ाई, भोजन तथा विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें चॉकलेट भी वितरित की।

छात्राओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विद्यालय परिसर में ओपन जिम स्थापित कराने के लिए सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने परिसर में छात्राओं के लिए सुरक्षित, सुविधाजनक एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता अच्छी पाई गई। सीडीओ ने विद्यालय प्रशासन को छात्राओं को निरंतर गुणवत्तापूर्ण भोजन और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही विद्यालय की व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करते हुए छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक प्रयास जारी रखने को कहा।

इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा, बिरनो सीडीपीओ विरु मणि तथा जिला समन्वयक बालिका शिक्षा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button