HomeLocalपूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अवैध वसूली के आरोप में तीन सिपाही निलंबित

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अवैध वसूली के आरोप में तीन सिपाही निलंबित

गाजीपुर। मरदह थाने में तैनात तीन सिपाहियों को कर्तव्य पालन में लापरवाही और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पास वाहनों से कथित अवैध वसूली के आरोप में पुलिस अधीक्षक के आदेश पर निलंबित कर दिया गया। निलंबित पुलिसकर्मियों में सिपाही अजय सिंह, युवराज सिंह और दीपू कुशवाहा शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार तीनों सिपाहियों ने प्रशिक्षण पूरा करने के बाद मरदह थाने में अपनी पहली तैनाती पाई थी। आरोप है कि ड्यूटी के दौरान अनुपस्थित रहने अथवा ड्यूटी छोड़कर रात के समय मरदह टोल प्लाजा के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर वाहनों को रोककर अवैध वसूली की जा रही थी।

मामले की जानकारी पुलिस अधिकारियों तक पहुंचने के बाद इसकी गंभीरता से संज्ञान लिया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तीनों सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। विभागीय स्तर पर मामले की जांच और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस विभाग की इस कार्रवाई से महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि ड्यूटी में लापरवाही, अनुशासनहीनता अथवा किसी प्रकार की अवैध गतिविधि में संलिप्तता पाए जाने पर संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। निलंबन की कार्रवाई के बाद विभाग में अनुशासन को लेकर सख्ती का संदेश गया है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments