HomeLocalसाइबर ठगी के शिकार युवक के 1.22 लाख रुपये जंगीपुर पुलिस ने...

साइबर ठगी के शिकार युवक के 1.22 लाख रुपये जंगीपुर पुलिस ने कराए वापस

जंगीपुर। साइबर धोखाधड़ी के शिकार एक व्यक्ति के 1,22,100 रुपये जंगीपुर थाना साइबर हेल्प डेस्क की त्वरित कार्रवाई से वापस करा दिए गए। रुपये वापस मिलने पर पीड़ित ने गाजीपुर पुलिस और साइबर हेल्प डेस्क की टीम का आभार जताया।

जानकारी के अनुसार जंगीपुर वार्ड नंबर-2 निहाल नगर निवासी लालजी राम पुत्र स्वर्गीय सीता राम के साथ साइबर धोखाधड़ी कर 1,22,100 रुपये की ठगी की गई थी। पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर हेल्प डेस्क पर दर्ज कराई। जनपद में साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने शिकायत पर तत्काल कार्रवाई शुरू की।

NCRP पोर्टल पर प्राप्त शिकायत संख्या 23106260115028 के माध्यम से पुलिस ने संबंधित प्रक्रिया पूरी करते हुए ठगी की पूरी धनराशि 1,22,100 रुपये सफलतापूर्वक पीड़ित के खाते में वापस करा दी।

जंगीपुर थानाध्यक्ष शिवमणि त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित को उसकी धनराशि वापस उपलब्ध करा दी गई है। कार्रवाई में उपनिरीक्षक जमालुद्दीन और कांस्टेबल आलोक कुमार मौर्या की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments