Wednesday, July 22, 2026
Your Dream Technologies
HomeUttar Pradeshगाजीपुर में एफएमडी टीकाकरण अभियान शुरू, 5 सितंबर तक 6.19 लाख पशुओं...

गाजीपुर में एफएमडी टीकाकरण अभियान शुरू, 5 सितंबर तक 6.19 लाख पशुओं को लगेगा मुफ्त टीका

गाजीपुर – राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम (एनएडीसीपी) के तहत खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) टीकाकरण अभियान के आठवें चरण का बुधवार को शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने राइफल क्लब से टीकाकरण वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अभियान 5 सितंबर तक चलेगा, जिसके दौरान जिले के 6 लाख 19 हजार 400 गाय एवं भैंसों का निःशुल्क टीकाकरण किया जाएगा।

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अरविंद कुमार शाही ने बताया कि खुरपका-मुंहपका पशुओं में तेजी से फैलने वाला संक्रामक रोग है। इस बीमारी में पशुओं को बुखार, कमजोरी तथा मुंह और खुरों में छाले हो जाते हैं, जिससे वे चारा खाने में असमर्थ हो जाते हैं। समय पर टीकाकरण से इस बीमारी की रोकथाम संभव है।

अभियान को सफल बनाने के लिए जिले के सभी 16 विकास खंडों में 48 टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर पशुओं का टीकाकरण करेंगी। पशुपालन विभाग ने पशुपालकों से अपील की है कि वे अपनी गाय और भैंसों का टीकाकरण अवश्य कराएं, ताकि कोई भी पशु इस सुविधा से वंचित न रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button