Thursday, July 9, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAPHAAS BREAKINGगाजीपुर - करंट की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत, खेत...

गाजीपुर – करंट की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत, खेत में काम के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा

गाजीपुर – सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के बलुआ भीरा गांव में गुरुवार सुबह खेत में काम करने के दौरान बिजली के पोल के स्टे वायर में उतरे करंट की चपेट में आने से मां-बेटी की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, राममूरत यादव की पत्नी सीमा यादव (45) अपनी सबसे छोटी बेटी खुशी (15) के साथ धान की रोपाई की तैयारी के लिए खेत में खरपतवार साफ कर रही थीं। इसी दौरान खेत के किनारे लगे बिजली के पोल के स्टे वायर में करंट उतर आया। सीमा जैसे ही स्टे वायर के संपर्क में आईं, वह करंट से चिपक गईं। मां को बचाने के लिए दौड़ी बेटी खुशी ने उनका हाथ पकड़ लिया, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गई। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने बिजली विभाग को सूचना देकर बिजली आपूर्ति बंद कराई और दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

हादसे के बाद परिजनों ने बिजली विभाग की लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मौके पर पहुंचीं एसडीएम ज्योति चौरसिया ने सरकारी आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। मृतका के पति राममूरत यादव ने बिजली विभाग के खिलाफ लिखित तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ रामकृष्ण तिवारी ने कहा कि जांच के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button