Sunday, June 28, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAPHAAS BREAKINGश्रीराम मंदिर चढ़ावा घोटाले के दोषियों को मिले मृत्यु दंड : डी.के....

श्रीराम मंदिर चढ़ावा घोटाले के दोषियों को मिले मृत्यु दंड : डी.के. श्रीवास्तव

गाज़ीपुर। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के 9वें स्थापना दिवस के अवसर पर बीकापुर स्थित कैंप कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में प्रांतीय संगठन मंत्री संजय दुबे ने कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों एवं विस्तार की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर सामूहिक हनुमान चालीसा केंद्र संचालित किए जाएं तथा समितियों का गठन कर संगठन को मजबूत बनाया जाए। उन्होंने बताया कि डॉ. प्रवीण तोगड़िया पूरे देश में हिंदुओं के सम्मान एवं संगठन के विस्तार के लिए लगातार अभियान चला रहे हैं।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए काशी प्रांत के प्रांतीय मंत्री एवं गाजीपुर जिलाध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए अधिक भीड़ जरूरी नहीं, बल्कि दो सक्रिय स्वयंसेवकों से भी ग्राम समिति का गठन किया जा सकता है। उन्होंने ब्लॉक स्तर पर मासिक बैठकें नियमित रूप से आयोजित करने पर बल दिया।

कार्यक्रम के दौरान डी.के. श्रीवास्तव ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए देशभर से मिले दान एवं चढ़ावे में कथित अनियमितताओं के दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि ऐसे दोषियों को मृत्यु दंड दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मामले से करोड़ों हिंदुओं की आस्था आहत हुई है और उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की उम्मीद है।

बैठक के बाद मोटरसाइकिल रैली निकाली गई, जो चंदन नगर, विशेश्वरगंज, लंका, सिंचाई चौराहा, पीरनगर होते हुए गोराबाजार हनुमान मंदिर पहुंची। वहां सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर रमेश गुप्ता, कन्हैया उपाध्याय, अभिषेक सिंह, सुशील चौबे, नागेश सिंह, धर्मेंद्र सिंह, प्रद्युम्न पांडेय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button