Thursday, May 21, 2026
Your Dream Technologies
HomeKhabar Thodi Hatkarधार्मिक स्थल के पास आयुर्वेदिक अस्पताल निर्माण का ग्रामीणों ने किया विरोध

धार्मिक स्थल के पास आयुर्वेदिक अस्पताल निर्माण का ग्रामीणों ने किया विरोध

गाज़ीपुर – बिरनो स्थानीय विकासखंड बिरनो अंतर्गत भड़सर ग्राम में प्रस्तावित राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल के निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार की सुबह सैकड़ों ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि अस्पताल निर्माण से क्षेत्र में गंदगी फैलेगी तथा धार्मिक गतिविधियां प्रभावित होंगी।

जानकारी के अनुसार, भड़सर में राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल वर्तमान में किराये के भवन में संचालित हो रहा है, जिससे मरीजों को सीमित सुविधाएं मिल पा रही हैं। अस्पताल के स्थायी भवन निर्माण के लिए वर्ष 2016 में तत्कालीन डीएम आर्यिका अखौरी के निर्देश पर भूमि आवंटित की गई थी। अब निर्माण प्रक्रिया शुरू होने की चर्चा के बाद स्थानीय लोगों ने विरोध तेज कर दिया है।

ग्रामीणों का कहना है कि प्रस्तावित भूमि के समीप खरगा माता एवं काली माई का धार्मिक स्थल स्थित है, जहां दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में अस्पताल बनने से श्रद्धालुओं को असुविधा होगी और धार्मिक कार्यक्रम प्रभावित होंगे।

ग्राम प्रधान विनोद गुप्ता ने बताया कि ग्रामीण अस्पताल निर्माण के विरोध में नहीं हैं, बल्कि दूसरी जगह जमीन उपलब्ध कराने को तैयार हैं। वहीं जयप्रकाश राजभर ने कहा कि प्रस्तावित स्थल तक पहुंचने के लिए समुचित मार्ग व्यवस्था भी नहीं है, जिससे मरीजों को परेशानी होगी।

प्रदर्शन के दौरान अतेंद्र राजभर, गोलू राजभर, नीरज राजभर, सोनू राजभर, संजय आदित्य राजभर, विजय राजभर, पंकज राजभर, बाला राजभर, रामकरण राजभर और अविनाश राजभर समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button