Thursday, May 21, 2026
Your Dream Technologies
HomeLocalचलती ट्रेन के गेट से गिरकर युवक की मौत, गांव में पसरा...

चलती ट्रेन के गेट से गिरकर युवक की मौत, गांव में पसरा मातम

गाजीपुर – बिरनो थाना क्षेत्र स्थित इनवा गांव निवासी 32 वर्षीय रामराज राम की चलती ट्रेन से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिवार और गांव में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार रामराज राम पुत्र सोमारू राम अपनी पत्नी और बच्चों के साथ हैदराबाद में रहकर मजदूरी करता था। बच्चों के स्कूल में छुट्टी होने के बाद वह 18 मई को धानापुर एक्सप्रेस से परिवार सहित अपने घर के लिए रवाना हुआ था। बताया जा रहा है कि 19 मई की सुबह मध्य प्रदेश के सतना स्टेशन के पास वह ट्रेन के गेट पर खड़े होकर ब्रश कर रहा था। इसी दौरान ट्रेन की तेज रफ्तार के बीच अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़ा। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोटें आईं।

घटना के बाद स्थानीय लोगों और जीआरपी पुलिस की मदद से घायल रामराज को सतना जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही ट्रेन में मौजूद उसकी पत्नी निर्मला देवी तथा बच्चे अनन्या और अंकित का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

मृतक छह भाइयों में एक था। पिता सोमारू राम ने बताया कि सतना में पोस्टमार्टम और पुलिस कार्रवाई पूरी होने के बाद शव गांव लाया गया, जहां अंतिम संस्कार किया गया। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button