Monday, May 18, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAFHAAS BREAKINGपंखा लगाते समय करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

पंखा लगाते समय करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

गाजीपुर – बिरनो थाना क्षेत्र के जयरामपुर गांव निवासी दीपक कुमार (26) पुत्र महेंद्र राम की सोमवार की शाम करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि दीपक अपने घर में पंखा लगा रहे थे, तभी अचानक बिजली की चपेट में आ गए और अचेत होकर गिर पड़े।

परिजनों के अनुसार घर में मौजूद उनकी छोटी बहन ने दीपक को अचेत अवस्था में देखा तो शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल उन्हें बिरनो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

मृतक दो भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था। गांव के लोगों के अनुसार दीपक सामाजिक कार्यों में काफी रुचि रखते थे और आगामी ग्राम प्रधान चुनाव लड़ने की तैयारी भी कर रहे थे। उनकी असमय मौत से गांव में शोक की लहर है।

इस संबंध में बिरनो थानाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button