Sunday, April 26, 2026
Your Dream Technologies
HomeKhabar Thodi Hatkarगाजीपुर में होमगार्ड भर्ती परीक्षा: 6589 उपस्थित, 2436 अनुपस्थित

गाजीपुर में होमगार्ड भर्ती परीक्षा: 6589 उपस्थित, 2436 अनुपस्थित

गाजीपुर – उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा को नकल विहीन, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। इसी क्रम में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने परीक्षा के दूसरे दिन रविवार को लुर्दस बालिका इंटर कॉलेज, गाजीपुर स्थित परीक्षा केंद्र का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा की निगरानी के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरों, कंट्रोल रूम, स्ट्रांग रूम तथा पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ सम्पन्न कराने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापकों को आयोग द्वारा जारी गाइडलाइन का हर हाल में पालन सुनिश्चित करने को कहा। किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने और विपरीत परिस्थितियों में तत्काल पुलिस सहायता लेने के निर्देश भी दिए गए।

परीक्षा के दूसरे दिन पहली पाली में कुल 4512 अभ्यर्थियों में से 1196 अनुपस्थित रहे, जबकि दूसरी पाली में 4513 में से 1240 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। इस प्रकार दोनों पालियों को मिलाकर कुल 9025 परीक्षार्थियों में से 2436 अनुपस्थित रहे, जबकि 6589 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा के दौरान सूचना अधिकारी राकेश कुमार सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button